29 Mar 2024, 13:48:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

टेरर फंडिंगः NIA ने श्रीनगर-दिल्ली में 11 ठिकानों पर छापे मारे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 6 2017 8:15PM | Updated Date: Sep 6 2017 8:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली/श्रीनगर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने जम्मू कश्मीर में टेरर फंडिंग मामले में बुधवार को राजधानी दिल्ली और श्रीनगर में 16 जगहों पर छापेमारी की। NIA के अनुसार सुबह श्रीनगर के 11 और दिल्ली में पांच ठिकानों पर छापेमारी की गई है।    

उल्लेखनीय है कि, NIA ने इस सिलसिले में मंगलवार को श्रीनगर से दो कुख्यात पत्थरबाजों  कुलगाम के जावेद अहमद भट और पुलवामा से कामरान यूसुफ को गिरफ्तार किया था। 
 
टेरर फंडिंग मामले में NIA ने हाईकोर्ट बार एसोसिएशन कश्मीर के अध्यक्ष मियां अब्दुल कयूम को नोटिस भेजा है। उन्हें बुधवार को NIA के सामने पेश होने को कहा गया। 
       
जांच एजेन्सी ने पत्थरबाजों के खिलाफ अभियान चलाने से पहले पत्थरबाजों के गिरोहों की पूरी सूची तैयार की है । सूत्रों के अनुसार इस सूची में लगभग 100 पत्थरबाजों के नाम हैं। 
 
एजेंसी ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से टेरर फंडिंग करने के संबंध में हुर्रियत कांफ्रेंस के दोनों धडों के प्रवक्ताओं अयाज अकबर और अधिवक्ता शाहिदुल इस्लाम सहित कट्टरपंथी हुर्रियत कांफ्रेंस के अध्यक्ष सैयद अली शाह गिलानी के दामाद तथा कई अलगाववादी नेताओं को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें अन्य संगठन के लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है जिनमें नईम खान, मेहरुजुद्दीन कलवाल, पीर सैफुल्ला और फारूक अहमद डार उर्फ बिट्टा करातायत और व्यापारी जहूर वथाली आदि शामिल हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »