20 Apr 2024, 10:55:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

गुजरात में गणेश विसर्जन के दौरान 11 की मौत, मुंबई में सुरक्षा कड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 5 2017 11:25PM | Updated Date: Sep 5 2017 11:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देशभर में 10 दिनों से चल रहे गणेशोत्सव का मंगलवार को समापन हो रहा है। ढोल-नगाड़ों की थाप पर और ‘गणपति बप्पा मोरया, पुढ़च्यावर्षी लवकर या’ के जयघोष के साथ भक्तों ने बप्पा को विदाई दी। उधर मुंबई भक्तों को जोश देखते ही बन रहा था। लेकिन, इसी दौरान औरंगाबाद में विसर्जन के दौरान तीन बच्चों की डूबने से मौत भी हुई। तीनों की बॉडी रिकवर कर ली गईं। 

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम 
सुरक्षा के दृष्टिकोण से चप्पे-चप्पे पर कैमरे लगे हुए हैं तथा वीडियो बनाने के लिए 130 पुलिस कर्मचारी भी अलग- अलग जगह पर तैनात हैं। इसके अलावा लोगों पर नजर रखने के लिए ड्रोन भी लगाए गए हैं। इसके अलावा 40 हजार पुलिस कर्मचारी, 1200 राज्य आरक्षित पुलिस बल,120 रैपिड ऐक्शन फोर्स और बम निरोधक दस्ते को तैनात किया गया है।
 
गुजरात मे 11 की मौत 
गुजरात में गणेश विसर्जन के दौरान अलग-अलग घटनाओं में करीब 11 लोगों की मौत हो गई तथा 6 अन्य घायल हो गए। इनमें सर्वाधिक पांच मौतें मध्य गुजरात के खेडा जिले में हुई हैं। 11 में से नौ मौतें डूबने के कारण हुई हैं। मरने वालों में चार अहमदाबाद के बताये गए हैं। 

MP के सीहोर में 2 लड़कियां डूबी
MP के सीहोर जिले की आष्टा तहसील में  गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबने से दो बालिकाओं की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार आष्टा तहसील के ग्राम हराजखेड़ी में दो बालिकाएं रचना (12) और मधु (12) आज सुबह अपने घर से गणेश जी की प्रतिमा लेकर पपनास नदी में विसर्जित करने निकली थीं। विसर्जन के दौरान दोनों की नदी में डूबने से मौत हो गई। दोनों बालिकाओं को मृत अवस्था में  आष्टा सिविल अस्पताल लाया गया। दोनों का पोस्टमार्टम कर शव परिजन को सौंप दिया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »