26 Apr 2024, 04:29:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

प्रभु ने रेलमंत्रालय छोड़ा, ट्विटर पर रेल परिवार को कहा, शुक्रिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 3 2017 1:19PM | Updated Date: Sep 3 2017 1:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। मोदी सरकार के तीसरे कैबिनेट फेरबदल और विस्तार के बाद रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रेल मंत्रालय छोड़ने का इशारा किया है। उन्होंने ट्वीट कर रेलवे के 13 लाख कर्मचारियों और उनके परिजनों को धन्यवाद किया है।

उन्होंने ट्वीट किया, रेलवे कर्मचारियों और उनके परिजनों के समर्थन के लिए शुक्रिया। उन्होंने आगे लिखा कि आपकी यादें हमेशा मेरे साथ हैं।
बता दें कि पिछले कुछ दिनों में हुए रेल हादसे के बाद सुरेश प्रभु ने पीएम मोदी से मुलाकात कर मंत्रालय छोड़ने की बात कही थी। हालांकि, पीएम ने उन्हें रुकने के लिए कहा था।

मोदी सरकार के मंत्रिमंडल का हुआ फेरबदल
मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में फेरबदल हुआ है। पहले से स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री रहे चार मंत्रियों का प्रमोशन कर उन्हें केंद्रीय मंत्री बनाया गया है। इसमें धर्मेंद्र प्रधान, पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमण और मुख्तार अब्बास नकवी शामिल हैं। इन चारों मंत्रियों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।  वहीं 9 मंत्रियों को राज्यमंत्री बनाया गया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »