23 Apr 2024, 21:20:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

नोटबंदी के बाद पुराने कितने नोट बैंकों में लौटे, RBI ने दी ये जानका..

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 30 2017 7:13PM | Updated Date: Aug 30 2017 7:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ने कहा है कि गत 30 जून तक उसके पास नोटबंदी वाले 8.9 लाख करोड़ रुपए के नोट यानी सर्कुलेशन से हटाये गये कुल नोटों का 99 फीसदी हिस्सा जमा हो गया था।

केंद्रीय बैंक ने जारी अपनी वार्षिक रिपोर्ट में यह खुलासा किया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि कालेधन और फर्जी नोटों के सर्कुलेशन पर लगाम लगाने के उद्देश्य से की गयी नोटबंदी की घोषणा के बाद से 30 जून 2017 तक उसके पास सर्कुलेशन से हटाये गये 1,000 रुपए और 500 रुपए मूल्य वाले 8.9 लाख करोड़ रुपए के नोटों का 99 फीसदी हिस्सा जमा हो गया था।
 
रिपोर्ट के अनुसार नोटबंदी के बाद 1,000 रुपए के लगभग 8.9 करोड़ नोट यानी 8,900 करोड़ रुपए  वापस नहीं आये हैं। आरबीआई के मुताबिक  2,000 रुपए के नये नोट का सर्कुलेशन गत मार्च के अंत तक नोटबंदी के दौरान हटाये गये नोटों के कुल मूल्य के 50 फीसदी से थोडा अधिक रहा।  साल दर साल आधार पर पूरी प्रणाली में नोटों का सर्कुलेशन 20.2 प्रतिशत घटा है। केंद्रीय बैंक ने बताया कि वर्ष 2016-17 के दौरान नये करेंसी नोटों की छपाई में 7,965 करोड़ रुपए खर्च हुए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »