18 Apr 2024, 12:12:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पापा के नक्शेकदम पर राहुल गांधी- अपनाया ये नया लुक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 30 2017 3:41PM | Updated Date: Aug 30 2017 3:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी अक्‍सर कुर्ता-पजामा या जींस-टी-शर्ट में नजर आजे हैं। लेकिन इस बार उनका एक नया लुक सामने आया है जिसमे वह पूर्व प्रधानमंत्री और उनके पिता राजीव गांधी की तरह दिख रहे हैं। दरअसल, राहुल गांधी इन दिनों नार्वे में हैं। वहां उन्होंने नॉर्वे सेंट्रल बैंक के प्रमुख से मुलाकात की, इसकी जानकारी राहुल के ऑफिस ने ट्वीट करके दी।  
 
लेकिन इस ट्वीट की खास बात राहुल गांधी की ड्रेस है जो उन्होंने फोटो में पहन रखी है। जिसमें वह एक अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं, हमेशा से कुर्ता-पजामा पहनने वाले राहुल इस बार सूट-बूट में नजर आए। उनका यह लुक उनके पिता राजीव गांधी जैसा है। राहुल गांधी जनसभाओं के दौरान अपने रफ लुक के लिए जाने जाते हैं। वह कुर्ता-पजामा के अलावा टी-शर्ट और जींस में भी राहुल गांधी कई जगहों पर नजर आए हैं लेकिन इस तरह बंद गले के सूट में शायद यह उनकी पहली तस्वीर है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »