29 Mar 2024, 15:54:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भारत ने बनाई 800 मीटर तक मार करने वाली स्नाइपर राइफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 30 2017 2:06PM | Updated Date: Aug 30 2017 2:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। किसी भी देश की सेना या पुलिस में स्नाइपर की भूमिका बहुत अहम होती है क्योंकि एक स्नाइप में इतनी पावर है कि दुश्मन भी इससे छिप नहीं पाते। भारत की सेना को बड़ी ताकत मिलने जा रही है, वो है स्नाइपर राइफल। भारत में अभी तक विदेशों से मंगाई गई रायफल ही स्नाइपर को दी जाती रही हैं लेकिन बंगाल की ईशापुर आयुध फैक्टरी ने दुनिया की सबसे बेहतरीन राइफल बना ली है। इसको अब कोलकाता पुलिस अपने हथियार में शामिल करने जा रही है।

भारत के स्नाइपर जर्मनी में बनी हेक्लर एंड कोच यानी एच एंड एन राइफल का इस्तेमाल करते रहे हैं। वहीं ईशापुर में जो राइफल बनाई गई है उसकी कीमत जर्मनी की राइफल से एक तिहाई कम है और काफी हल्की व दूर तक मारक क्षमता वाली है। आज इस राइफल को फैक्टरी की ओर से लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले इसी फैक्टरी में बनी इंसास राइफल का भारतीय सुरक्षाबल इस्तेमाल करते हैं, इस राइफल ने कारगिल के युद्ध में बड़ी भूमिका निभाई थी।

ये खासयित है स्‍नाइपर रायफल की
-7.62 एमएम की इस  राइफल की कीमत 2.5 लाख रुपए है।
-वजन 6.7 किलोग्राम है।
-800 मीटर तक मार सकती है।
 
वहीं जर्मनी की एच एंड की कीमत इससे तीन गुना ज्यादा है और इसका वजन भी 7.2 किलोग्राम है और 500 मीटर तक ही मार कर सकती है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »