20 Apr 2024, 00:46:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सेक्स चेंज करवाकर औरत बन गया नौसैनिक, करेगा नौकरी से बाहर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 27 2017 3:01PM | Updated Date: Aug 27 2017 3:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सेना के एक सेवारत नाविक सैक्स चेंज करवाकर महिला बन गया है। अब उसके निर्वहन की कार्रवाई शुरू होगी क्योंकि महिलाएं रक्षा सेवाओं में सैनिकों के रूप में काम नहीं कर सकती हैं। बता दें कि सशस्त्र बल लड़ाकू भूमिकाओं में महिलाओं के शामिल होने और सेवाओं में महिलाओं को व्यापक जिम्मेदारी देने के लिए एक व्यापक नीति तैयार करने की संबंधित जटिलताओं से जूझ रहे हैं। एक वरिष्ठ नौसेनिक ने बताया कि कुछ महीने पहले, इस नाविक ने अपने सेक्स को बदलने का फैसला किया और महिला बन गया। नाविक कुछ बाहरी लोगों के संपर्क में था। उसने ऑपरेशन करवाने का फैसला किया और सारा खर्च भी खुद ही किया।
 
नाविक विवाहित भी है। विशाखापत्तनम में नौसेना के आईएनएस एक्साला बेस में तैनात यह नाविक अब साड़ी पहनता है और बाल भी बढ़ा रहा है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक उसकी छुट्टी की सिफारिश की गई है और जल्द ही कार्रवाई शुरू करके उसे नौसेना से बाहर कर दिया जाएगा। नौसेना के अधिकारियों ने कहा कि जब तक कि नाविक को सेना से छुट्टी नहीं मिलती है, तब तक उसे हल्की जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगीं क्योंकि महिलाओं से मल्लाह का काम नहीं कराया जा सकता, क्योंकि अभी तक इसकी अनुमति नहीं है। नौसेना अधिकारियों ने रक्षा मंत्रालयसे भी इस मामले में बात की है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »