20 Apr 2024, 18:48:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

रेप केस- जेल में उड़ा राम रहीम के चेहरे का रंग, दिखे कैदी नं 1997

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 27 2017 11:52AM | Updated Date: Aug 27 2017 11:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पंचकूला। डेरा सच्चा सौदा के चीफ गुरमीत राम रहीम को साध्वी से रेप मामले में दोषी माने जाने के बाद हरियाणा में डेरा समर्थकों द्वारा मचाए गए तांडव के बाद प्रशासन ने शनिवार को डेरा के आश्रमों पर कार्रवाई शुरू की है। सिरसा में डेरा मुख्यालय को खाली करवाया गया है वहीं अन्य 36 डेरे सील किए गए हैं। इनमें करनाल, अंबाला, कैथल और कुरुक्षेत्र के आश्रम भी शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान डेरा मुख्यालय से एके-47, माउचर, दो राइफल, पेट्रोल से भरे कई ड्रम समेत अन्य हथियार मिले हैं। वहीं बीयर की सैकड़ों खाली बोतलें भी मिलीं।

हाई कोर्ट ने सरकार को लगाई फटकार
इधर, पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा है कि राजनीतिक फायदे के लिए राज्य में हिंसा होने दी। कोर्ट ने डेरे की प्रॉपर्टी की जानकारी मांगी और कहा कि अगले आदेश तक न ही डेरा की प्रॉपर्टी बेची जा सकती है न ही ट्रांसफर होगी। कोर्ट ने यह भी कहा कि जो भी नुकसान हुआ है, उसे लेकर एक पब्लिक नोटिस जारी करें। नुकसान की जानकारी कोर्ट को दें। 

रोहतक जेल में कल लगेगी विशेष अदालत
गुरमीत राम रहीम को सोमवार दोपहर करीब एक बजे सजा सुनाई जाएगी। सुरक्षा कारणों से रोहतक जेल में ही सीबीआई की विशेष अदालत लगेगी।  

कैदी नंबर 1997
दोषी करार होने के बाद डेरा प्रमुख बाबा राम रहीम को जेल में नई पहचान मिली है। जेल में राम रहीम का नया नामकरण हुआ है, जिसके तहत उन्हें कैदी नंबर 1997 नाम दिया गया है। 

मालवा और अमृतसर 29 तक निरस्त 
हरियाणा में हालातों के मद्देनजर इंदौर से जाने वाली मालवा समेत रतलाम मंडल की 13 ट्रेनों को 29 अगस्त तक निरस्त रखा गया है। इंदौर-अमृतसर ट्रेन को दिल्ली तक शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »