28 Mar 2024, 19:44:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राज्यसभा में पहली बार शाह की एंट्री, स्मृति ने संस्कृत में ली शपथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 25 2017 12:00PM | Updated Date: Aug 25 2017 12:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ ली। शाह के साथ स्मृति ईरानी ने भी राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ ली। ईरानी ने संस्कृत में शपथ ली। सभापति वेंकैया नायडू ने शाह को शपथ दिलाई। बता दें कि इस महीने की शुरुआत में राज्यसभा शाह ने चुनाव जीता था। शाह पहली बार राज्यसभा सांसद बने हैं। वे इससे पहले गुजरात विधानसभा के पांच बार विधायक रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि 8 अगस्त को गुजरात राज्यसभा चुनाव के लिए वोट डाले गए थे। वोटिंग के बाद कांग्रेस ने रिटर्निंग ऑफिसर से अपनी पार्टी के दो बागी विधायकों के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी जिसके बाद चुनाव आयोग ने दो विधायकों के वोट रद्द कर दिए थे।

चुनाव में कुल 176 वोट किए गए थे, जिनमें से 2 वोट रद्द होने के बाद 174 की काउंटिंग की गई थी। पटेल ने 44 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। शाह को 46 वोट मिले थे तो वहीं स्मृति ईरानी को भी 46 वोट मिले थे जबकि बलवंत सिंह राजपूत को महज 38 वोट मिले थे। बलवंत सिंह को भाजपा ने पटेल के खिलाफ मैदान में उतारा था जो पहले कांग्रेस में ही थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »