25 Apr 2024, 05:55:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

जेटली बने गुजरात चुनाव प्रभारी, जावड़ेकर को कर्नाटक का जिम्मा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 24 2017 8:34PM | Updated Date: Aug 25 2017 2:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भाजपा ने गुजरात में चौथी बार सत्ता में आने के लिए वित्त मंत्री अरुण जेटली को राज्य विधानसभा चुनाव के पार्टी प्रभारी की कमान सौंपी है।        

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जेटली को गुजरात, प्रकाश जावडेकर को कर्नाटक और  थावर चंद गेहलोत को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी प्रभारी नियुक्त किया है। 
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केंद्र में आने के बाद गुजरात में यह पहला विधानसभा चुनाव होगा। इसलिए अमित शाह ने सबसे भरोसेमंद व्‍यक्‍ति अरुण जेटली को गुजरात की जिम्मेदारी सौंपी है। 
      
गुजरात और हिमाचल प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। कर्नाटक में अगले साल चुनाव होंगे। गुजरात में भाजपा तीन बार से सत्ता में है जबकि कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है।
      
इनको भी मिली अहम जिम्‍मेदारी
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नरेन्द्र सिंह तोमर, निर्मला सीतारमण, जितेन्द्र सिंह और पी पी चौधरी को गुजरात विधानसभा चुनाव में जेटली का सहयोग करने के लिए सह प्रभारी बनाया गया है। वहीं ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल कर्नाटक के लिए सह प्रभारी बनाए गए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »