26 Apr 2024, 00:45:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

लगातार ट्रेन हादसों के बाद रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अशोक मित्तल ने दिया इस्तीफा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 23 2017 12:56PM | Updated Date: Aug 23 2017 3:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। लगातार हो रहे रेल हादसों के बाद रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अशोक मित्तल ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा रेल मंत्री सुरेश प्रभु का सौंपा है। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया, लेकिन इसकी पुष्टि किसी भी रेल अधिकारी ने नहीं की।

सूत्रों के मुताबिक स्वाइन फ्लू से बीमार मित्तल छुट्टी पर होने के बावजूद मंगलवार को रेल भवन में अपने कार्यालय आए और आवश्यक फाइलों पर काम निपटा कर शाम को रेल मंत्री सुरेश प्रभु को इस्तीफा सौंप दिया? सूत्रों की मानें तो पी.एम.ओ. ने उन्हें 72 घंटे का समय दिया था। इस्तीफे की अटकलों को लेकर मंगलवार को दिनभर रेल मंत्रालय में चर्चाएं गर्म रहीं। मंत्रालय के अधिकारियों का भी यही कहना था कि जब छोटे अधिकारी नप सकते हैं तो बोर्ड के मुखिया को अब तक क्यों नहीं हटाया गया है?

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »