20 Apr 2024, 19:54:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

वीजा मिलने पर पाकिस्‍तानी महिला ने सुषमा स्वराज को कहा- शुक्रिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 22 2017 12:45PM | Updated Date: Aug 22 2017 12:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। पाकिस्तान के एक बच्चे के परिवार  ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का शुक्रिया अदा किया। दरअसल पिछले सप्ताह पाकिस्तान की रहने वाली लता शारदा ने सुषमा से अपने रिश्तेदार को मेडिकल वीजा देने का आग्रह किया था। उसने कहा था कि बच्चे का भारत में तत्काल बोन मैरो का उपचार कराया जाना आवश्यक है। जिसके बाद विदेश मंत्री ने बच्‍चे के उपचार के लिए वीजा की मंजूरी दे दी है। जिसके बाद महिला ने ट्वीट किया कि उसे सूचित किया गया है कि वीजा का आवेदन मंजूर कर लिया गया है। सुषमा ने आज बच्चे की तस्वीर के साथ लता के ‘धन्यवाद संदेश’ को ट्विटर पर साझा किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »