20 Apr 2024, 08:59:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी कैबिनेट का विस्तार जल्द, JDU-AIADMK को जगह मिलने के आसार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2017 7:27PM | Updated Date: Aug 21 2017 7:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। इस हफ्ते मोदी कैबिनेट में विस्तार की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक यह विस्तार जल्द संभव है। सूत्रों का कहना है कि इस कड़ी में सरकार के कुछ मंत्रियों छुट्टी हो सकती है। वहीं JDU-AIADMK को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। 

 
सूत्रों के मुताबिक, इस विस्तार में दो-दो JDU और AIADMK से मंत्री बनाए जा सकते हैं। उधर, AIADMK के दो धड़ों में समझौता हो गया है। पनीरसेल्वम को तमिलनाडु का डिप्टी सीएम बनाया हैं और पलानीसामी बने रहेंगे सीएम। 
 
सूत्रों के मुताबिक, मोदी मंत्रिमंडल में AIADMK के 2 केबिनेट और 2 राज्यमंत्री बन सकते हैं। इनमें थंबीदुरई, मैत्रेयी, वेणुगोपाल के मंत्री बनने की संभावना हैं हालांकि अभी थंबीदुरई लोकसभा में उपाध्यक्ष हैं। साथ ही शिवसेना से आनंदराव अडसुल की भी मंत्री बनने की चर्चाएं तेज है। 
 
बता दें कि, पहली बार1998-1999 में अटल बिहारी वाजपेयी के वक्त AIADMK, NDA का हिस्सा रही थी। साथ ही बाहर से भी NDA का समर्थन कर चुकी है। इसके बाद 2004-2006 तक भी वो NDA का हिस्सा रही थी। 
 
इनकी हो सकती है छुट्टी? 
बताया जा रहा है कि राम माधव और भूपेंद्र यादव को मंत्री बनाए जाने की चर्चा है। सूत्र बताते हैं कि सरकार जिन मंत्रियों काम-काज ठीक नहीं रहा है उनकी छुट्टी हो सकती है और ऐसे मंत्रियों की संख्या 12 के आसपास मानी जा रही है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »