25 Apr 2024, 19:46:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दुनिया का कोई दुश्मन हमारी तरफ आंख उठाकर नहीं देख सकता...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2017 1:03PM | Updated Date: Aug 21 2017 3:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। चीन और पाकिस्तान के बीच सरहद पर जारी तनाव के बीच केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं है जो भारत की तरफ आंख उठाकर देख सके। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों में जब में लद्धाख गया था तो सुबह-सुबह पता चला कि कुछ जवान मुझसे मिलने आये हुए हैं। मैंने कहा कैसे इतनी ठंड में सुबह-सुबह कोई आ सकता है। लेकिन सुबह ना सिर्फ जवान आए बल्कि वो पूरे जोश में थे। उनके जोश को देखकर मैंने कहा कि दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो भारत की तरफ आंख उठा कर देख सके। उन्होंने कहा कि हमारे सुरक्षबलों में इतना दमखम है कि देश की सुरक्षा पर कोई आंच नहीं आ सकती।

राजनाथ सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारत पड़ोसी देशों के साथ अच्छे रिश्ते चाहता है। भारत डोकलाम विवाद का हल चाहता है। हम संघर्ष नहीं शांति चाहते हैं। उम्मीद करते हैं कि चीन भी शांति की ओर कदम उठाएगा। राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत ना कभी आक्रांता रहा है और ना ही अपनी सीमाएं बढ़ाता है। हम अपने सभी पड़ोसियों से अच्छे रिश्ते चाहते हैं। हम डोकलम विवाद सुलझाना चाहते हैं और उम्मीद है कि चीन भी इस और कदम बढ़ाएगा।
 
पेंगोंग में चीनी सैनिकों ने की थी घुसपैठ की कोशिश: केंद्रीय गृहमंत्री ने स्पष्ट कर दिया कि 15 अगस्त को चीनी सैनिक लद्दाख के पेंगोंग झील इलाके में भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश की थी। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जवानों ने जब उन्हें ऐसा करने से रोका तो दोनों के बीच झड़प हो गई थी। उस दौरान वहां आईटीबीपी के अलावा सेना के जवान भी थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »