19 Apr 2024, 18:03:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

लद्दाख में भारतीय-चीनी सैनिकों में झड़प, सामने आया वीडियो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 19 2017 7:02PM | Updated Date: Aug 19 2017 7:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। डोकलाम विवाद को लेकर भारत-चीन सीमा पर तनाव जारी है। हालांकि मीडिया में सभी जानकारी सामने नहीं आती, लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। जिसमें दोनों देशों के सैनिकों की भिड़ंत साफ देखी जा सकती है।

 
हालांकि, चीन की तरफ से ऐसी किसी भी घटना से इंकार किया जा रहा था। लेकिन अब वीडियो सामने आने के बाद चीन का दावा झूठा साबित हुआ है। 
 
इस वीडियो में यह पता नहीं चल रहा है कि किस तरफ भारत के सैनिक हैं और किस तरफ चीन के। लेकिन वीडियो देखकर यह कहा जा सकता है कि दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है। यह वीडियो 15 अगस्त का बताया जा रहा है, जिसमें लद्दाख में चीनी सैनिकों ने घुसपैठ की। इस घटना में दोनों तरफ से 2-2 सैनिकों के घायल होने की बात कही गई थी। 
 
चीनी सैनिकों ने लद्दाख में पैनगौंग लेक के पास आकर इस घटना को अंजाम दिया। जब भारतीय सैनिकों ने उनका विरोध किया तो वह हाथापाई पर उतर आए। दोनों पक्षों के बीच टकराव करीब 30 मिनट तक चला।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »