20 Apr 2024, 14:35:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अगले महीने भारत आएंगे जापानी PM, रखेंगे बुलेट ट्रेन के ट्रैक की नींव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 19 2017 11:00AM | Updated Date: Aug 19 2017 11:01AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे अगले महीने तीन दिन के दौरे पर भारत आएंगे। वे 13 से 15 सितंबर तक यहां रहेंगे। इस दौरान आबे 97636 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होने वाले मुंबई-अहमदाबाद तीव्र गति रेल लिंक के भूमि पूजन में शामिल होंगे और इसकी नींव रखेंगे। वे भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बातचीत भी करेंगे। 
 
गौरतलब है कि पश्चिम भारत में बनने वाल मुंबई-अहमदाबाद रेल मार्ग कुल 500 किलोमीटर लंबा होगा। साल 2023 में इसके शुरू होने की योजना है। इस ट्रेन में जापान की हाईस्पीड टेक्नोलॉजी ‘शिंकानसेन’ का इस्तेमाल होगा, जो अपनी सुरक्षित और आरामदायक यात्रा के लिए समूची दुनिया में विख्यात है। 
 
3300 रुपए तक हो सकता है किराया
पिछले साल मई में संसद में मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन के प्रस्तावित किराए के बारे में बताया गया था, जिसके मुताबिक बुलेट ट्रेन का किराया ट्रेन के फर्स्ट एसी के किराए से डेढ़ गुना ज्यादा हो सकता है। अभी दूरंतो एक्सप्रेस का मुंबई-अहमदाबाद का फर्स्ट एसी किराया 2200 रुपए है। यानी बुलेट ट्रेन का किराया 3300 रुपए हो सकता है।
 
320 किमी/घंटे की रफ्तार
बुलेट ट्रेन को चलाने में 97 हजार 636 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। पहले फेज में इसकी अधिकतम गति 350 किमी प्रति घंटे होगी, जबकि आॅपरेटिंग स्पीड 320 किमी/घंटे होगी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »