23 Apr 2024, 19:28:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अमित शाह का मिशन 2019: BJP ने रखा 360 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 17 2017 5:21PM | Updated Date: Aug 17 2017 5:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मिशन-2019 को लेकर बीजेपी में अभी से बैठकों का दौर शुरू हो गया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मिशन 2019 को लेकर पहली बैठक की है। बैठक में अमित शाह ने मिशन 2019 के लिए 360 से ज़्यादा लोकसभा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है।

आपको बता दें कि इस बैठक की जानकारी किसी को नहीं थी। बीजेपी ने मिशन 2019 के लिए सिर्फ अपने लिए 360+ का आंकड़ा रखा है। इस बैठक में नौ मंत्रियो सहित बीजेपी के 30 से ज़्यादा पदाधिकारी शामिल हुए। अमित शाह ने 150 ऐसी सीटों को जीतने का टारगेट रखा जो बीजेपी पिछले चुनाव में जीत नहीं पायी थी।
 
अमित शाह का मानना है कि हिंदी भाषी क्षेत्रों में बीजेपी अपना सर्वोत्तम प्रदर्शन कर चुकी है। अब 2014 में जिन जगहों पर बीजेपी जीत नहीं दर्ज कर पायी है उन जगहों पर इस बार पूरा फोकस है। अमित शाह हर चार महीने में सर्वे करा रहे हैं। तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक जैसे राज्यों पर विशेष फोकस रहेगा। एक वरिष्ठ नेता को 4 से 5 सीटों को जीतने का जिम्मा दिया गया है।

शाह ने मजबूती से काम करने के दिए निर्देश
बैठक में शामिल होने वाले केन्द्रीय मंत्रियों में सर्वश्री रविशंकर प्रसाद, प्रकाश जावड़ेकर, धर्मेंद्र प्रधान, पीयूष गोयल, जेपी नड्डा, नरेन्द्र सिंह तोमर, निर्मला सीतारमण, मनोज सिन्हा और अर्जुनराम मेघवाल शामिल थे। बैठक में पूर्व गृह सचिव एवं बिहार के आरा से भाजपा सांसद आर के सिंह भी मौजूद थे। सूत्रों के अनुसार शाह ने मंत्रियों से उनके कामकाज का ब्यौरा मांगा, साथ ही इन मंत्रियों को भाजपा के कमजोर इलाकों में जाकर संगठन की मजबूती के लिए काम करने के निर्देश दिए हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »