28 Mar 2024, 18:25:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी से मिलने के बाद नीतीश ने कहा- शरद फैसला लेने के लिए स्वतंत्र

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 11 2017 7:57PM | Updated Date: Aug 11 2017 7:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार नीतीश ने मोदी से राज्य की विभिन्न विकास योजनाओं पर चर्चा की। शाह से उन्होंने राजनीतिक मुद्दों पर बातचीत की। हालांकि उनकी शाह के साथ मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया गया है।

          
संयोग से नीतीश की यह दिल्ली यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब विपक्षी दलों में आपसी तालमेल को लेकर एक बैठक चल रही है जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हिस्सा ले रही हैं।  
 
शरद फैसला लेने के लिए स्वतंत्र :नीतीश 
मोदी और शाह से मिलने के बाद नीतीश ने मीडिया से कहा कि शरद यादव को यदि राज्य में भाजपा के साथ गठबंधन कर सरकार बनाने का निर्णय स्वीकार नहीं है तो वह अपना फैसला लेने के लिए स्वतंत्र है। 
 
बता दें कि, हाल में नीतीश ने आरजेडी और कांग्रेस से दूरी बढने पर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और इसके अगले ही दिन उन्होंने  भाजपा के सहयोग से राज्य में अपनी सरकार बना ली थी।  
 
इसके बाद जेडीयू के वरिष्ठ नेता शरद यादव के साथ नीतीश का विवाद शुरु हो गया। यादव भाजपा के साथ सरकार बनाने के खिलाफ हैं और वह इस समय बिहार के दौरे पर हैं। शरद यादव के साथ पार्टी के दो अन्य सांसद भी हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »