29 Mar 2024, 15:18:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

नायडू बने देश के 13वें उपराष्ट्रपति, राष्ट्रपति कोविंद ने दिलाई शपथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 11 2017 11:29AM | Updated Date: Aug 11 2017 2:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। वेंकैया नायडू देश के अगले उपराष्ट्रपति बन गए हैं। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन के दरबार हाल में आयोजित एक समारोह में नायडू (68) को हिंदी में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। वेंकैया नायडू देश के 13वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। शपथ लेने के बाद वे संसद भवन के लिए निकल गए। आज संसद के मॉनसून सत्र का आखिरी दिन है। उपराष्ट्रपति  वेंकैया नायडू अब राज्यसभा के सभापति भी बन गए हैं।  उप-राष्ट्रपति पद की शपथ से पहले वेंकैया नायडू ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित किया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »