20 Apr 2024, 17:35:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

डोकलामः मोदी का इशारा, किसी भी मुद्दे का हल बातचीत से ही...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 5 2017 3:22PM | Updated Date: Aug 5 2017 8:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। चीन के साथ चल रहे डोकलाम विवाद के बीच पीएम मोदी ने इशारों में चीन को घेरा और उन्होंने एशिया की सबसे प्राचीन भारतीय पद्धति 'तर्कशास्त्र' का जिक्र करते हुए कहा कि किसी भी मुद्दे के हल के लिए बातचीत ही एकमात्र तरीका है।

मोदी ने कहा कि 'यह एक पुरानी भारतीय अवधारणा है जिसमें संवाद और बहस पर विचारों के आदान-प्रदान के मॉडल को अपनाया गया है। जिसमें किसी भी मुद्दे को बातचीत के जरिए हल किया जाता था।' उन्‍होंने बताया कि '21वीं सदी के अहम मुद्दों में शामिल आतंकवाद और जलवायु परिवर्तन को डॉयलाग और बातचीत के जरिए आसानी से हल किया जा सकता है।'
 
भगवान कृष्ण, भगवान राम, भगवान बुद्ध और भक्त प्रह्लाद को जिक्र किया और कहा कि सभी ने हमेशा से अपने कर्तव्य का पालन किया और कर्तव्य को ही धर्म माना। गौरतलब है कि भारत-चीन के बीच सिक्किम में सीमा विवाद काफी बढ़ चुका है। चीन, भूटान के डोकलाम में सड़क बना रहा है और भारत ने इसका जोरदार विरोध कर रहा है। 
 
भूटान का डोकलाम पठार भारत (सिक्किम), चीन, भूटान के ट्राइजंक्शन पर है। डोकलाम को चीन डोंगलांग कहता है। इस इलाके में चीन की दखलंदाजी और सड़क बनाकर अपनी स्थिति मजबूत करने से भारत और भूटान को परेशानी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »