19 Apr 2024, 19:20:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

घाटी में लगातार आतंकी भेजने की कोशिश कर रहा है पाक- जेटली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 4 2017 3:55PM | Updated Date: Aug 4 2017 4:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। लोकसभा में रक्षा मंत्री अरूण जेटली ने पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पाकिस्तान पर जम्मू-कश्मीर में सीमा पार से आतंकियों की घुसपैठ की बात कही। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में सीमा पर से आतंकियों की घुसपैठ बढ़ाने की कोशिश लगातार कर रहा है। 

रक्षा मंत्री जेटली ने लोकसभा में कहा कि भारतीय सेना का पश्चिमी सीमा पर वर्चस्व और गहरा प्रभाव है। सीमा पार से घुसपैठ रोकने के लिए भारतीय सेना लगातार कोशिश कर रही है। प्रश्नकाल के दौरान उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने आतंकियों को भारतीय सीमा में घुसपैठ कराने की कोशिशें तेज कर दी हैं। 
 
अरूण जेटली ने कहा कि सुरक्षा बलों की सतर्कता के चलते इस साल सीमा पर कई घुसपैठ को रोका गया है। जिसके चलते देश में घुसपैठ की घटनाएं कम हुई हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि इस साल पाकिस्तान की ओर से 285 बार सीजफायर का उल्लंघन किया गया है।
 
जेटली ने कहा कि पिछले साल कुल 228 बार पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उलंघन किया गया था। इस गोलीबारी में 6 आम नागरिकों की मौत हुई थी। उन्होने यह भी बताया कि अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर 221 बार सीजफायर का उल्लंधन किया गया है। इन सीमाओं पर बॉर्ड सिक्योरिटी फोर्स से जवान तैनात रहते हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »