29 Mar 2024, 14:39:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भारतीय अफसरों के पीछे पाक-चीन ने लगाई खूबसूरत लड़कियां

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 4 2017 2:28PM | Updated Date: Aug 4 2017 2:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय अफसरों को अपने जाल में फंसाने के लिए पाकिस्तान और चीन ने नया दांव खेला है। दोनों देशों की खुफिया एजेंसियां भारतीय सुरक्षा अधिकारियों को फंसाने के लिए नए हथियार के तौर पर खूबसूरत लड़कियों का इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि मामले को गंभीरता से लेते हुए भारतीय खुफिया एजेंसियों को इस हनी ट्रैप के बारे में चेताया गया है। 
 
एक निजी चैनल के अनुसार, भारतीय एजेंसियों ने चेतावनी जारी कर दी है। सैन्य बल को चेतावनी दे दी गई है ताकि वे अपने अफसरों को दुश्मन के इस नए इरादे से सतर्क कर दें। मिली जानकारी के अनुसार, खूबसूरत लड़कियों के जरिए पाकिस्तान और चीन ने हनी ट्रैप बिछाया है। विदेशी खुफिया एजेंसियां इंटरनेट, सोशल साइट्स के जरिए भारतीय अफसरों को ट्रैक कर रही हैं। चीनी मोबाइल का उपयोग करने वाले विशेष तौर पर रडार पर हैं। जो अफसर लगातार पोर्न देखते हैं, महिलाओं से दोस्ती के लिए ऐसी वेबसाइट्स पर जाते हैं और सोशल साइट्स का उपयोग करते हैं, वे सब निशाने पर हैं।
 
यूं फंसाती है भारतीय अफसरों को
पाकिस्तान-चीन सबसे पहले ऐसे अफसरों को चिह्नित करते हैं और फिर अपनी लड़कियों को भेजते हैं जो उर्दू-अंग्रेजी बोलती हैं। लड़कियां अफसरों से संपर्क साधती हैं। इसके बाद रोमांटिक शेरो-शायरी और अपनी बातों से हनी ट्रैप फेंककर अफसरों को फंसा लेती हैं। फोन पर बातचीत का दौर और फिर मुलाकात के जरिए सभी खुफिया जानकारियों को हासिल करती हैं।
 
यूं करती हैं मजबूर
इसके बाद ये लड़कियां अफसरों को सेक्सुअल फेवर देने को तैयार रहती हैं और जैसे ही अफसर इसके लिए तैयार होता है ये शातिर लड़कियां वीडियो बना लेती हैं। फिर ब्लैकमेल कर अपना काम निकालती हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »