20 Apr 2024, 20:50:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मुगलसराय स्टेशन का नाम बदलने को लेकर राज्यसभा में हंगामा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 4 2017 1:45PM | Updated Date: Aug 4 2017 1:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर जनसंघ के नेता दीन दयाल उपाध्याय के नाम पर करने को लेकर राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ। समाजवादी पार्टी के सांसदों ने इसका विरोध किया। दरअसल यूपी की योगी सरकार के फैसले को गृह मंत्रालय ने हरी झंडी दिखा दी थी। सरकारी नियमों के मुताबिक किसी स्टेशन, गांव, शहर का नाम बदलने के लिए राज्य सरकार को गृहमंत्रालय से एनओसी लेना जरूरी होता है। सपा सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि सरकार यूपी का भूगोल बदलना चाहती है। यह देश का सबसे पुराना रेलवे स्टेशन है।

दरअसल,बीजेपी इस साल पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म शताब्दी वर्ष मना रही है। योगी सरकार ने कैबिनेट की बैठक में मुगलसराय के मुख्य मार्ग का नाम दीनदयाल के नाम पर करने, प्रमुख चौराहे पर उनकी प्रतिमा लगाने और उसका नाम दीनदयाल चौक करने का भी निर्णय लिया था। इस बैठक में कहा गया था कि दीनदयाल उपाध्याय का निष्प्राण शरीर मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर मिला था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »