20 Apr 2024, 14:37:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

...तो इसलिए पीएम मोदी ने थपथपाई तीसरी कक्षा के इस राज की पीठ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 4 2017 12:48PM | Updated Date: Aug 4 2017 12:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश की सीमाओं की हिफाजत करते हुए भारतीय सेना के जवान शरहद पर अपनी जान कुर्बान करने से भी कभी पिछे नहीं हटती, यही कारण है कि देश की जनता के दिनों में सेना के जवानों के लिए एक खास ही स्थान होता है, जिसे कभी बताने या दिखाने की जरूरत नहीं होती है, लेकिन फिर भी जब कभी दिख ही जाती है।
 
लोग अपनी सेना से कितना प्यार करते है इसका अंदाजा इस तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे की सोच से लगाइए, दरअसल रिद्धिराज कुमार नाम का तीसरी कक्षा मे पढ़ने वाले एक बच्चे ने इंटरनेशनल परीक्षा में जीती हुई रकम भारतीय सेना के कल्याण कोष में दान दे दिया।
 
बता दे कि इंडियन ऐजुकेशनल स्कूल का छात्र रिद्धिराज ने ऑस्ट्रेलियन काउंसिल फॉर ऐजुकेशन रिसर्च के इंटरनेशनल बेंच मार्क टेस्ट में 80 कुवैती दीनार जीते, ये रकम भारतीय मुद्रा के अनुसार 8,000 रुपए है। इस राशि को रिद्धिराज ने सेना के नाम समर्पित कर दिया।
 
इसकी जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया कि रिद्धिराज कुमार और उसकी मां ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की और उन्हें भारतीय सेना के नाम यह चेक दिया है। पीएमओ के अनुसार प्रधानमंत्री ने रिद्धिराज को इस उदारता और अकादमी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »