19 Apr 2024, 22:47:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

WWE के रिंग में मोदी ने शरीफ को ऐसा पटका, देखें वीडियो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 4 2017 12:07PM | Updated Date: Aug 4 2017 12:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पीएम मोदी और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों नेताओं के बीच फाइट को दिखाया गया है। 

इस फाइट में नरेंद्र मोदी पाकिस्तानी नेता को चंद सेंकडों में हरा देते हैं। वीडियो में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी दर्शक दीर्घा में बैठे हुए दिखाया है। जो दोनों नेताओं के बीच होने वाली फाइट को चीयर करते हुए नजर आ रहे हैं। 
 
1:26 मिनट का ये वीडियो किसी यूजर ने शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने लिखा, ‘ये एक महाकाव्य है!’ नवाज वर्सिस मोदी। दरअसल जो वीडियो शेयर किया गया है वो मूल रूप से डब्ल्यूडब्ल्यूई की फाइट का है। जो ब्रॉक लेसनर और बिल गोल्डबर्ग के बीच होती है। इसमें किसी शख्स ने वीडियो एडिट कर ब्रॉक लेसनर को नवाज शरीफ बना दिया जबकि गोल्डबर्ग को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में पेश है।
 
गौरतलब है कि वीडियो के पहले हिस्से में नवाज शरीफ के रूप में ब्रॉक लेसनर आते हैं। उनके नाम का नीचे कैप्शन भी दिया गया है। जबकि वीडियो के दूसरे हिस्से में पीएम मोदी के रूप में गोल्डबर्ग आते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »