19 Apr 2024, 18:32:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राज्यसभा में बीजेपी बनी सबसे बड़ी पार्टी, कांग्रेस को छोड़ा पीछे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 4 2017 10:02AM | Updated Date: Aug 4 2017 11:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। बीजेपी लोकसभा के बाद अब राज्यसभा में भी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। मध्य प्रदेश के संपतिया उइके राज्यसभा के सदस्य बनते ही बीजेपी के राज्यसभा में 58 सांसद हो गए। कांग्रेस के राज्यसभा में 57 सांसद हैं। राज्यसभा में कुल 245 सीटें हैं। हालांकि सबसे बड़ी पार्टी बनने के बावजूद बीजेपी अभी राज्यसभा में बहुमत से दूर है। इसी महीने पश्चिम बंगाल और गुजरात की राज्य सभा सीटों के लिए चुनाव होने हैं। पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की छह और गुजरात में तीन सीटें खाली होने वाली हैं। इन सीटों के लिए अगले हफ्ते चुनाव होना है। संपतिया उइके नरेंद्र मोदी कैबिनेट के मंत्री अनिल दवे की जगह राज्य सभा भेजे गए हैं। उइके निर्विरोध चुनाव जीते। दवे का इसी साल मई में निधन हो गया था।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी गुजरात से राज्यसभा चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल भी गुजरात से चुनाव लड़ रहे हैं। बिहार में जदयू के साथ गठबंधन सरकार बनाने से भी बीजेपी को राज्य सभा में लाभ पहुंचा है। जदयू के राज्यसभा में 10 सांसद हैं। हालांकि पार्टी के तीन राज्य सभा सांसद शरद यादव, अली अनवर और वीरेंद्र कुमार पार्टी प्रमुख नीतीश कुमार के बीजेपी से हाथ मिलाने के फैसले से असंतुष्ट हैं। खबर आ रही है कि शरद यादव असंतुष्टों के साथ मिलकर नई पार्टी बना सकते हैं।
 
मीडिया में ये भी खबर है कि तमिलनाडु में सत्ताधारी एआईएडीएमके भी एनडीए में शामिल हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो बीजेपी उच्च सदन में काफी मजबूत हो जाएगी। अभी भी एआईएडीएमके महत्वपूर्ण विधेयकों पर बीजेपी की नैया पार कराती रही है लेकिन आधिकारिक तौर पर एनडीए का हिस्सा बन जाने से पार्टी को बड़ी राहत मिल जाएगी। एएआईएडीएमके के राज्य सभा में 12 सांसद हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »