25 Apr 2024, 07:04:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

FB पर मोदी के बाद 1 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स वाले दूसरे राजनेता बने अमित शाह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 2 2017 2:10PM | Updated Date: Aug 2 2017 2:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। भारतीय जनता पार्टी के अध्‍यक्ष अमित शाह ने एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है। अमित शाह पर उनके फॉलोअर्स की संख्‍या एक करोड़ से भी ज्‍यादा हो गई है। इस मामलें में पीएम नरेंद्र मोदी के सबसे अधिक फॉलोअर्स हैं। उनके फेसबुक पर 4 करोड़ 26 लाख फॉलोअर्स हैं। उनके फेसबुक पर 4 करोड़ 26 लाख फॉलोअर्स हैं। 
 
बीजेपी ने ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी हैं। पार्टी ने यह भी कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद वह फेसबुक पर फॉलो किए जाने वाले दूसरे भारतीय राजनेता बन गए हैं। अमित शाह ने अपने फेसबुक फॉलोअर्स को इसके लिए आभार जताते हुए फेसबुक पर लिखा है- आप सभी के स्नेह एवं सहयोग के लिए हृदय से आभार। 
 
माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 58 लाख 89 हजार 5 सौ के करीब है। अमित शाह बेहद सक्रिय राजनेता हैं। इस वक्‍त मिशन 2019 के तहत वह 100 दिनों का राष्‍ट्रव्‍यापी दौरा कर रहे है। बिहार में महागठबंधन टूटने और नीतीश कुमार की अगुआई में एनडीए सरकार लौटने के पीछे अमित शाह का ही दिमाग बताया जा रहा है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »