24 Apr 2024, 23:42:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

IT छापे पर संसद में हंगामा, कांग्रेसी MP बोले- नहीं चलेगी तानाशाही

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 2 2017 11:50AM | Updated Date: Aug 2 2017 11:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। कर्नाटक के ऊर्जा मंत्री डीके शिवकुमार के घर हुए छापेमारी के मुद्दे राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ। राज्यसभा में वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा कि जहां पर कांग्रेस के विधायक छुपे हैं, वहां पर कुछ नहीं हुआ है। सिर्फ एक मंत्री के घर पर छापा पड़ा है, रिजॉर्ट पर छापा नहीं पड़ा है।

कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा कि इस छापे की टाइमिंग और जगह पर सवाल खड़े करती है। उन्होंने कहा कि ये कोई संजोग नहीं है ये कि इस तरह के छापे पड़े. वहीं कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि पहले सिर्फ गुजरात में डर का माहौल था, अब वह माहौल दक्षिण के राज्यों में भी दिख रहा है। उन्होंने कहा कि ये छापेमारी आज ही क्यों हुई, ये एक बड़ा सवाल है। विधायकों को पैसा बीजेपी बांट रही है, उनपर रेड होनी चाहिए। इसके द्वारा राज्यसभा के चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश हो रही है। चुनाव आयोग को सही चुनाव करवाने की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।
 
लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। पहले राज्य सरकार तमाम हथकंडे अपना रही थी, अब केंद्र सरकार सीबीआई, आईटी और ईडी के माध्यम से विधायकों को परेशान कर रही है। शून्य काल के दौरान सदस्य उपसभापति के आसान के पास आकर तानाशाही नहीं चलेगी के नारे लगाने लगे।
 
विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि छापेमारी पूरे देश में की गई है। इनकम टैक्स अधिकारियों ने किसी विधायक की तलाशी नहीं ली है। केवल एक व्यक्ति की तलाशी ली जा रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »