25 Apr 2024, 20:18:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष मोहन देव का सिलचर में निधन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 2 2017 11:14AM | Updated Date: Aug 2 2017 11:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष मोहन देव का आज निधन हो गया। वे किडनी संबंधी और अन्‍य बीमारियों से ग्रस्‍त थे। असम में उनके गृहनगर सिलचर में उन्‍होंने अंतिम सांस ली। वह 83 वर्ष के थे। कांग्रेस के सदस्‍य देव पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्‍व वाली संप्रग-एक सरकार में भारी उद्योग मंत्री थे। देव की बेटी एवं कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव ने बताया कि उनका आज सुबह 6 बजे निधन हो गया। सात बार कांग्रस के सदस्‍य देव के परिवार में उनकी पत्‍नी और सुष्मिता समेत चार बेटियां है। 

देव को सबसे पहले वर्ष 1980 में संसद के लिए चुना गया था। लोकसभा सांसद के तौर पर सात कार्यकालों में उन्होंने पांच बार असम के सिलचर और दो बार त्रिपुरा का प्रतिनिधित्व किया। देव वर्ष 1986 से 1988 तक केंद्रीय राज्य संचार मंत्री और वर्ष 1988 से 1989 तक गृह राज्य मंत्री रहे। उन्होंने वर्ष 1991 में पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी.नरसिम्हा राव की सरकार में भी केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के तौर पर भी सेवाएं दी थीं।
 
संतोष मोहन देव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा, 'संतोष मोहन देव के निधन से दुखी हूं। वे अनुभवी राजनीतिक नेता थे जिन्होंने लोगों के कल्याण के लिए बड़े पैमाने पर काम किया था।'
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »