19 Apr 2024, 17:59:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

छुट्टियों से भरा है अगस्त महीना- जानें कौन-कौन सी हैं छुट्टियां...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 1 2017 5:09PM | Updated Date: Aug 1 2017 5:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। जुलाई का महीना खत्म हो गया और इस आज से अगस्त के महीने ने अपनी दस्तक दे दी है। इस महीने के शुरू होने के साथ ही आप अगर अपना वीकेंड प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए ये महीना बिल्कुल सही है। इस महीने में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी ही छुट्टी है। वो भी तीन-तीन लंबी छुट्टियां। महीने में छुट्टियों की शुरुआत 5 अगस्त शनिवार से हो रही है।  शनिवार रविवार के बाद सोमवार को रक्षाबंधन है। अगर आप शुक्रवार को छुट्टी ले लें तो ये हो जाती है 4 दिनों की छु्ट्टी। इतना तो काफी है कहीं आस-पास घूम आने के लिए। 
अगर आप किसी वजह से ये चार दिन की छुट्टियां एन्जॉय नहीं कर पाए तो कोई बात नहीं आपके पास और भी कई छुट्टियां होंगी कैसे?
 
एक बार नज़र डाल लीजिए इस महीने मिलने वाली छुट्टियों पर - 
5-6 अगस्त: वीकेंड
7 अगस्त: रक्षा बंधन
12-13 अगस्त: वीकेंड
14 अगस्त: जन्माष्टमी
15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस
17 अगस्त: पारसी न्यु ईयर
25 अगस्त: गणेश चतुर्थी
26-27 अगस्त: वीकेंड
 
इन छुट्टियों की लिस्ट देखकर आप समझ ही गए होंगे की आपको इस महीने अपने परिवार और दोस्तों के साथ बिताने का ज्यादा समय मिल पाएगा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »