29 Mar 2024, 13:52:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कांग्रेस ने दिग्विजय की जगह आर सी खुंटिया को बना प्रभारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 1 2017 4:47PM | Updated Date: Aug 1 2017 4:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा तेलंगाना के प्रभारी महासचिव दिग्विजय सिंह को हटाकर वरिष्ठ नेता आर सी खुंटिया को प्रदेश का नया प्रभारी नियुक्त किया है। कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में बताया कि खुंटिया के सहयोग के लिए पार्टी सचिव सतीश जर्किहोली को नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह को पार्टी के प्रदेश प्रभारी पद से मुक्त किया गया है। पार्टी ने इससे पहले सिंह को गोवा के प्रभारी पद से भी हटाया था। पार्टी के भीतर ही ऐसे आरोप लगे थे कि उन्होंने गोवा विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस की सरकार के गठन के लिए तेजी से प्रयास नहीं किए।
 
पार्टी उन्हें कर्नाटक के प्रभारी पद से हटाकर उनकी जगह सांसद के सी वेणुगोपाल को राज्य का प्रभारी बनाया। कांग्रेस महासचिव ने बताया कि इसके साथ ही पार्टी संगठन में प्रोफेशनल कांग्रेस तथा असंगठित कार्यकर्ता कांग्रेस नाम से दो नए विभाग बनाए है। प्रोफेशनल कांग्रेस का अध्यक्ष पार्टी सांसद शशि थरूर को तथा असंगठित कार्यकर्ता विभाग का अध्यक्ष अरविंद सिंह तथा उपाध्यक्ष इरफान आलम को बनाया गया है। प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष शशि थरूर ने बाद में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 21वीं शदी की कांग्रेस के लिए पार्टी में पेशेवर लोगों को महत्व दिया जाना जरूरी है। इससे पार्टी में बड़ा बदलाव आएगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »