29 Mar 2024, 15:41:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सचिन-रेखा को भी माल्‍या की तरह राज्यसभा से निकाल देना चाहिए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 1 2017 4:41PM | Updated Date: Aug 1 2017 4:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। राज्यसभा में समाजवादी पार्टी के सांसद नरेश अग्रवाल ने मंगलवार को मनोनीत सांसद सचिन तेंदुलकर और रेखा की अनुपस्थिति पर हमला करते हुए कहा है कि इन दोनों को सदन से निकाल देना चाहिए। सपा सांसद ने राज्यसभा में बोलते हुए कहा कि जब सचिन और रेखा सदन में आते ही नहीं हैं, तो क्यों नहीं उनकी सदस्यता रद्द कर उन्हें सदन से निकाल दिया जाए।  

माल्या की तरह इनको भी निकालो
नरेश अग्रवाल ने इन दोनों सदस्यों पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि अगर हम विजय माल्या को सदन से निकाल सकते हैं तो इन्हें क्यों नहीं। दरअसल राज्यसभा सांसद बनने के बाद से ही सचिन और रेखा की सदन से गैरमौजूदगी विवादों में रही है। अपने-अपने क्षेत्र के इन दोनों ही धुरंधरों की सदन में उपस्थिति बहुत कम है।
 
मॉनसून सत्र में भी रहे नदारद 
क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा दोनों को ही 2012 में राज्यसभा का सदस्य मनोनीत किया गया था। सासंद बनने के बाद करीब 348 दिनों में सचिन सिर्फ 23 दिन और रेखा मात्र 18 दिन ही सदन में मौजूद रहीं। मौजूदा मॉनसून सत्र से भी ये दोनों सदस्य अभी तक नदारद रहे हैं। वहीं पिछले बजट सेशन में भी दोनों सिर्फ एक-एक दिन ही सदन में उपस्थित रहे।
 
12 मनोनीत सदस्य हैं...  
आपको बता दें कि इस समय राज्यसभा में 12 मनोनीत सदस्य हैं जिनमें सचिन तेंदुलकर, रेखा, अनु आगा, संभाजी छत्रपति, स्वप्न दासगुप्ता, रूपा गांगुली, नरेंद्र जाधव, एमसी मैरीकॉम, के पारासरन, गोपी सुरेश, सुब्रमण्यन स्वामी और केटीएस तुलसी शामिल हैं।
 
पहले भी उठा चुके हैं मुद्दा 
सपा सांसद नरेश अग्रवाल इससे पहले भी मनोनीत सदस्यों के सदन से गायब रहने का मुद्दा उठा चुके हैं। मार्च में उन्होंने सदन में कहा था- संवैधानिक व्यवस्था के तहत राज्यसभा में 12 सदस्य मनोनीत किए जाते हैं। लेकिन ऐसे कई सदस्य सदन में नहीं आ रहे हैं। इसका मतलब यह हो सकता है कि उनकी रुचि इसमें नहीं है, और अगर उनकी रुचि नहीं है तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।’
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »