17 Apr 2024, 02:05:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

15 अगस्त के बाद होगा मोदी मंत्रिमंडल में फेरबदल, NDA में...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 1 2017 10:26AM | Updated Date: Aug 1 2017 3:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के बाद मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में विस्तार हो सकता है। कैबिनेट विस्तार में कई नए चेहरों को स्थान मिल सकता है। गौरतलब है कि वेंकैया नायडू और मनोहर पर्रिकर के इस्तीफे और पर्यावरण मंत्री अनिल माधव दवे के निधन के बाद मोदी कैबिनेट में तीन अहम मंत्रालयों का अतिरिक्त प्रभार दूसरे मंत्रियों को सौंप दिया गया था। इससे पहले साल 2014 में पहला केंद्रीय कैबिनेट विस्तार हुआ था। जिसमें 21 चेहरों को शामिल किया गया था। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीएम 18 अगस्त को मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं। इस बार मंत्रिमंडल विस्तार में कुछ नए चेहरों को तवज्जो मिलने की संभावना है, वहीं अगले साल जिन राज्यों में चुनाव होने वाले हैं उनका भी खास खयाल रखा जा सकता है। बिहार में राजनीतिक उठापटक के बीच एनडीए में शामिल हुए जदयू को भी केंद्रीय मंत्रिमंडल में स्थान मिलने की पूरी संभावना है। 
 
एनडीए में शामिल हो सकती है अन्नाद्रमुक
बिहार के बाद भाजपा अब दक्षिण में विस्तार मुहिम में जुट गई है। इस बीच तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी अन्नाद्रमुक और भाजपा के हाथ मिलाने की संभावनाएं जोर पकड़ने लगी हैं। बताया जा रहा है इसी को लेकर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ईपीएस पलानीसामी ने मंगलवार को पार्टी विधायकों की बैठक बुलाई है। वहीं सूत्रों के मुताबिक दूसरी तरफ भाजपा के वरिष्ठ नेता और टॉप केंद्रीय मंत्री इस सिलसिले में अन्नाद्रमुक नेताओं से बातचीत कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक अन्नाद्रमुक को एनडीए का हिस्सा बनाने पर विचार चल रहा है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »