25 Apr 2024, 18:38:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अनुराग ने बनाया सदन का वीडियो, स्पीकर ने कहा- ऐसा दोबारा न हो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 26 2017 8:59PM | Updated Date: Jul 26 2017 8:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा लोकसभा में कार्यवाही का वीडियो बनाए जाने का मामला लोकसभा में उठा और अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने ठाकुर को चेतावनी देते हुए कहा कि दोबारा ऐसी गलती नहीं होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने सभी सदस्यों को भी इसके लिए आगाह किया।

 
अनुराग ठाकुर पर आरोप है कि लोकसभा की कार्यवाही के दौरान उन्होंने अपने मोबाइल फोन से हंगामा कर रहे विपक्ष के सांसदों का वीडियो बनाया था। इस पर विपक्षी पार्टियों के सांसदों ने आपत्ति जताई थी।
 
उन्होंने कहा, इस सदन में मोबाइल फोन का उपयोग अनुशासनहीनता ही है। अगर ठाकुर ने ऐसा कुछ किया है तो वह सदन में माफी मांगें। इस पर अनुराग ठाकुर ने 24 जुलाई की इस घटना का जिक्र करते हुए कहा कि उस दिन उन्होंने बोफोर्स मामले को लेकर शून्यकाल में अपनी बात रखने का नोटिस दिया था लेकिन विपक्षी सदस्य हंगामा कर रहे थे और उन्होंने अध्यक्ष की ओर पर्चे फाड़ कर फेंके। 
 
ठाकुर ने कहा कि भाजपा भी विपक्ष में रही है लेकिन इस तरह का आचरण उसने कभी नहीं किया। इसके साथ ही उन्होंने घटना के लिए खेद जताते हुए कहा, यदि मोबाइल से किसी को आपत्ति है तो मैं खेद व्यक्त करता हूं।'
 
आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान ने भी संसद के परिसर का एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इसके बाद, स्पीकर सुमित्रा महाजन ने वीडियो पर मान से नाराजगी जताई थी। बाद में उन्हें सफाई देनी पड़ी थी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »