25 Apr 2024, 02:14:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राष्ट्रपति के काफिले की वजह से लकवे के मरीज को बीच रास्ते में उतारा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 26 2017 6:16PM | Updated Date: Jul 26 2017 6:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के तत्कालीन आवास के बाहर सुरक्षा वजह से लकवा पीड़ित मरीज को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एम्स से वापस लौट रहे मरीज को सुरक्षा वजहों से 10 राजाजी मार्ग से काफी पहले किए गए बैरिकेड के पास उतरवा दिया गया।
 
सुरक्षाकर्मियों ने आॅटोवाले को आगे नहीं जाने दिया गया और मरीज को परिवारवालों के साथ उतरने को मजबूर किया। मरीज खुद खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। उसकी मां लड़खड़ाते हुए मरीज को सहारा देकर साउथ एवेन्यू की ओर ले जाने लगीं। जिस दौरान यह वाक्या हुआ। उस वक्त राष्ट्रपति कोविंद 10 राजाजी मार्ग के भीतर थे और कुछ मिनटों के बाद ही उनका काफिला वहां से बाहर निकला। मरीज का नाम राजीव कुमार है और वह बिहार के जहानाबाद का रहने वाला है। किसी दुर्घटना के बाद वह लकवे का शिकार हो गया। उसका इलाज दिल्ली (एम्स) में चल रहा है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »