24 Apr 2024, 00:15:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

जेठमलानी ने छोड़ा केजरीवाल का साथ, मांगी अपनी 2 करोड़ फीस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 26 2017 12:59PM | Updated Date: Jul 26 2017 12:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेतली द्वारा किए गए मानहानि केस में मशहूर वकील राम जेठमलानी ने अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का साथ छोड़ दिया है। केजरीवाल के वकील राम जेठमलानी ने ये केस लड़ने से मना कर दिया है।

मांगी अपनी दो करोड़ फीस 
केजरीवाल का केस लड़ रहे राम जेठमलानी ने उनका केस छोड़ दिया है और उनसे अपनी बकाया फीस 2 करोड़ रुपए भी मांगे हैं। बता दें कि दो दिन पहले मानहा‌नि केस में केजरीवाल ने ‌लिखित रूप से अदालत में जानकारी दी ‌थी कि उन्होंने अपने वकील को किसी तरह के अपशब्द इस्तेमाल करने को नहीं कहे थे।
 
आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद लिया फैसला 
जेठमलानी ने यह फैसला अरुण जेटली के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की घटना के बाद लिया है। अपने पत्र में उन्होंने केजरीवाल पर आरोप लगाया है कि केजरीवाल केस पर निजी चर्चा के दौरान जेटली के लिए उनसे भी ज्यादा आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हैं।
 
केजरी पर 10 करोड़ का मानहानि केस 
बता दें अरुण जेटली द्वारा दिल्ली के केजरीवाल पर 10 करोड़ रुपए के मानहानि केस में केजरीवाल की तरफ से पैरवी राम जेठमलानी कर रहे थे। इस दौरान आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में जेटली ने केजरीवाल पर एक और केस लगाया था। 25 जुलाई को अदालत में सुनवाई के दौरान केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने जेठमलानी को टिप्पणी करने के निर्देश नहीं दिए थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »