25 Apr 2024, 09:20:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राष्ट्रपति ने पहले ही भाषण में किया देश और गांधी का अपमान- कांग्रेस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 26 2017 12:52PM | Updated Date: Jul 26 2017 12:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। नए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के शपथग्रहण के बाद पढ़े गए भाषण को लेकर राज्यसभा में ज़बरदस्त हंगामा हुआ। राष्ट्रपति ने दीनदयाल उपाध्याय की तुलना महात्मा गांधी से की थी, जो कांग्रेस को रास न आई और आज राज्यसभा में आनंद शर्मा ने इस पर सवाल उठाए, जिसके जवाब में अरुण जेटली उन पर भड़क गए और दोनों के बीच काफ़ी देर तक नोक-झोंक हुई। राष्ट्रपति के भाषण में जवाहर लाल नेहरु और इंदिरा गांधी का नाम न लेने पर भी कांग्रेस भड़क गई।

दरअसल मामला यह है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को शपथग्रहण के तुरंत बाद राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने भाषण में राष्ट्रपिता महात्‍मा गांधी और दीनदयाल उपाध्‍याय का एक साथ ज़िक्र किया था, जिस पर कांग्रेस ने आपत्त‍ि जताई थी, और बुधवार को राज्‍यसभा में कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने (महात्मा) गांधी और नेहरू का अपमान किया है। आनंद शर्मा के इस आरोप का जवाब देने के लिए वित्तमंत्री अरुण जेटली खड़े हुए और उसके बाद हंगामा शुरू हो गया।
 
इसे लेकर कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने जवाहरलाल नेहरू और महात्मा गांधी का अपमान करने का आरोप लगाते हुए दीनदयाल उपाध्याय की महात्मा गांधी से तुलना करने को लेकर सवाल किया. उनके सवाल पर वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा कि ऐसा कैसे हो सकता है कि कोई सदस्य राष्ट्रपति के भाषण पर सवाल खड़ा करे। अरुण जेटली ने आनंद शर्मा के बयान को कार्यवाही से हटाने की मांग की, जिसके बाद सदन में हंगामा हो गया और कार्यवाही को 12 बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ा।
 
गौरतलब है कि राष्ट्रपति के रूप में अपने पहले भाषण में रामनाथ कोविंद ने राष्ट्र निर्माता की अपनी परिभाषा कई उदाहरणों के ज़रिये समझाई थी। कोविंद ने अपने भाषण में देश के आठ नेताओं का ज़िक्र किया, और उनमें छह कांग्रेस के ही नेता थे, लेकिन पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी का ज़िक्र नहीं होने पर कांग्रेस ने ऐतराज जताया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »