29 Mar 2024, 01:57:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

चीनी मीडिया का दावा- अजित डोभाल ने ही रची डोकलाम विवाद की साजिश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 26 2017 10:19AM | Updated Date: Jul 26 2017 10:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल की चीन यात्रा से पहले बीडिंग का सरकारी मीडिया दो अलग-अलग विचार व्यक्त कर रहा है। जहां चाइना डेली डोकलाम मसले के शांतिपूर्ण हल की उम्मीद जता रहा है, वहीं ग्लोबल टाइम्स अलग रुख अपनाते हुए डोभाल को सिक्किम विवाद का मुख्य षड्यंत्रकर्ता बता रहा है। 
 
चाइना डेली ने अपने संपादकीय में लिखा है, सिक्किम मसले के समाधान के लिए अभी भी देरी नहीं हुई है।' अखबार ने इस विवाद के समाधान के लिए संघर्ष से बचने की सलाह दी है। वहीं, ग्लोबल टाइम्स संपादकीय में लिखता है, डोभाल की यात्रा से सीमा विवाद का समाधान नहीं होने वाला है। 
 
सीमा से सेना के हट जाने के बाद ही होगी वार्ता
अखबार लिखता है कि बीजिंग तब तक बात नहीं करेगा, जब तक सीमा पर से भारतीय सेना पीछे न हट जाए। बता दें कि डोभाल ब्रिक्स के नेशनल सिक्यॉरिटी अडवाइजर्स की मीटिंग ब्रिक्स समिट में भाग लेने के लिए इस सप्ताह चीन जा रहे हैं। 27-28 जुलाई को होने वाली इस बैठक में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के एनएसए शामिल होंगे।
 
डोभाल के अपने चीनी समकक्ष येन जेइची से सीमा विवाद के मसले पर बातचीत करने की उम्मीद है। दोनों अधिकारी सीमा विवाद पर बात करने के लिए अपने-अपने देश के विशेष प्रतिनिधि हैं। गौरतलब है कि चीन और भारत के बीच 16 जून से ही तनातनी की स्थिति बनी हुई है। चीनी सेना का डोकला इलाके में सड़क निर्माण का भारत ने विरोध किया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »