18 Apr 2024, 17:46:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

आतंकी मसूद अजहर की धमकी- मोदी को 3 दिन में सिखा देंगे सबक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 25 2017 11:38PM | Updated Date: Jul 25 2017 11:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के चीफ मौलाना मसूद अजहर ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धमकी दी है। अपनी पत्रिका अल-कलम में अपने कॉलम में मसूद ने भारतीय मुसलमानों को भड़काने की कोशिश की है।

 
अजहर ने लिखा- मैं जानता हूं कि मेरे इस कॉलम से भारत रोएगा, लेकिन मुझे क्या फर्क पड़ता है। भारत में जितने भी ऑपरेशन हुए हैं, सभी को मेरी फाइल में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। नियंत्रण, षड़यंत्र, फांसी जैसी चीजों से मुसलमान डरने वाले नहीं है। भारत और कश्मीर के मुसलमानों का उत्पीड़न देखकर हमारे दिलों में आग लगती है। 
 
भीड़ द्वारा हो रही हत्याओं का जिक्र
अपने इस कॉलम में अजहर ने देश में भीड़ द्वारा हो रही हत्याओं का भी जिक्र करते हुए दावा है कि भारत की बिगड़ती स्थिति, असहनीय और विभत्स है। लोग गाय की रक्षा करने के लिए हजारों लोगों का खून बहा देंगे। 
 
उसने लिखा- ओ मोदी, ओ योगी मुसलमानों का खून बहुत कीमती है। मुसलमानों का विनाश करना असंभव है। अगर पाकिस्तान में एक असली नेता आ जाए तो भारत को तीन-चार दिन में ही सबक सीखा देंगे। अगर अल्लाह ने चाहा तो भारत में उत्तर प्रदेश से कर्नाटक, कराची से लेकर खैबर तक मुसलमान हैं और आप लोग ही बिगड़ती स्थिति के लिए जिम्मेदार होंगे। 
 
यह कोई धमकी नहीं है यह सच्चाई है। बता दें कि देश के सबसे बड़े दुश्मन नंबर अजहर ने कई बार पाकिस्तान में बैठकर भारत में कई आतंकी हमलों को अंजाम दिया है। यहीं वजह है कि भारत ने उसे अपने सबसे वांक्षित आतंकवादियों की सूची में रखा हुआ है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »