19 Apr 2024, 23:56:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

वेंकैया नायडू ने अपने बेटे-बेटी को पहुंचाया करोड़ों का फायदा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 25 2017 12:22PM | Updated Date: Jul 25 2017 12:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने आरोप लगाया है कि राजग के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार वेंकैया नायडू ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर बेटी तथा बेटे को 500 करोड़ रुपए का फायदा पहुंचाया। वहीं नायडू ने कहा कि सभी मामले वर्षों पुराने हैं और अलग-अलग मंचों पर इनकी जांच हो चुकी है।  
 
रमेश ने कहा कि नायडू के प्रभाव में तेलंगाना सरकार ने 20 जून को एक विशेष आदेश में स्वर्णभारत ट्रस्ट को सरकार को दो करोड़ रुपए से ज्यादा के विकास शुल्क से छूट दी। इस ट्रस्ट में नायडू की बेटी प्रबंधन ट्रस्टी हैं। वहीं तेलंगाना सरकार ने बिना निविदा निकाले दो कंपनियों को 270 करोड़ रुपए का आदेश दिया। इन कंपनियों में एक के मालिक नायडू के बेटे हैं और दूसरी कंपनी के मालिक मुख्यमंत्री के बेटे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »