18 Apr 2024, 23:15:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

देश को गुमराह करने के आरोप में सुषमा के खिलाफ शिकायत दर्ज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 24 2017 8:42PM | Updated Date: Jul 24 2017 8:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुजफ्फरनगर। इराक के मोसुल में लापता 39 भारतीयों के बारे में गलत जानकारी देने के आरोप में बिहार के मुजफ्फरपुर में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। यह मुकदमा अहियापुर थाने के भीखनपुर के सामाजिक कार्यकर्ता तमन्ना हाशमी ने दायर किया है। 

 
याचिकाकर्ता तमन्ना हाशमी ने मुजफ्फरपुर की जिला कोर्ट में सुषमा पर इराक में लापता लोगों को लेकर झूठ बोलने और देश को गुमराह का आरोप में याचिका दी है, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। 
 
तमन्ना हाशमी ने कहा है कि उन्‍हें मीडिया रिपोर्ट से जानकारी मिली कि मोसुल से 39 भारतीय लापता हैं। इस संबंध में सुषमा स्वराज का वक्तव्य आया था कि सभी भारतीय जेल में सुरक्षित हो सकते हैं लेकिन यह बात झूठी निकली। 
 
कांग्रेस के निशाने पर सुषमा
बताया जा रहा है कि उस जेल को ISIS ने तबाह कर दिया है। इस जानकारी के सामने आने के बाद अब विपक्षी दल कांग्रेस ने सुषमा को निशाने पर ले लिया है। पार्टी का कहना है कि विदेश मंत्री ने इस मुद्दे पर देश को गुमराह किया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »