29 Mar 2024, 14:14:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

9 अगस्त से 'BJP भारत छोड़ो' आंदोलन शुरू करेंगेः ममता बनर्जी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2017 8:39PM | Updated Date: Jul 21 2017 8:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को भाजपा का सूपड़ा साफ करने का आह्वान करते हुए कहा कि सभी क्षेत्रों में भारत की वृद्धि दर में कमी आई है इसलिए पीएम मोदी 2019 के आम चुनाव में 30% वोट भी हासिल नहीं कर पाएंगे।

     
तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष  सुश्री बनर्जी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से 9 अगस्त से भाजपा हटाओ अभियान शुरू करने की अपील की जिसे बाद में देश के कोने-कोने तक पहुंचाया जाएगा।      
 
ममता यहां 1993 में रायटर्स बिल्डिंग की घेराबंदी के दौरान पुलिस गोलीबारी में 13 लोगों के मारे जाने की याद में 24वें शहीद दिवस पर आयोजित विशाल रैली को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा, देश संकट के दौर से गुजर रहा है और मौजूदा स्थिति तो आपातकाल के दौर से भी खराब है।
 
उन्होंने कहा, देश में इन दिनों गौरक्षक के नाम पर हिंदू हठधर्मिता को बढ़ावा दिया जा रहा है जिसके कारण यहां कोई भी सुरक्षित नहीं है, न तो अल्पसंख्यक एवं न ही बहुसंख्यक। 
 
उन्होंने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र ने सीबीआई और ईडी जैसे केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल घोटालों के नाम पर तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को गिरफ्तार करने में किया है।
 
राष्ट्रपति चुनाव का जिक्र करते हुए ममता ने कहा- मीरा कुमार को 18 विपक्षी दलों ने समर्थन दिया था। हम इसी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल भाजपा को हराने के लिए करेंगे। भाजपा के लिए 2019 का चुनाव आसान नहीं है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »