29 Mar 2024, 02:17:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

रिटायर होने के बाद यहां रहेंगे प्रणब मुखर्जी, मिलेंगी ये सुविधाएं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 20 2017 12:49PM | Updated Date: Jul 20 2017 12:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। 25 जुलाई को देश के नया राष्ट्रपति मिल जाएगा। हालंकि ये साफ नहीं है कि देश का अगला राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद होंगे या मीरा कुमार। लेकिन आंकड़ों के हिसाब से रामनाथ कोविंद का पलड़ा भारी दिख रहा है। आज शाम तक साफ हो जाएगा कि देश के अगले राष्ट्रपति कौन होंगें। वहीं 25 जुलाई को यानी जिस दिन देश को नया राष्ट्रपति मिलेगा उसी दिन मौजूदा राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी रिटायर हो जाएंगे। वर्तमान राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का कार्यकाल 25 जुलाई को खत्म हो रहा है। रिटायर होने के बाद प्रणब मुखर्जी को राष्ट्रपति भवन को खाली करना होगा। वो अपने नए आवास 10 राजाजी मार्ग में शिफ्ट हो जाएंगे। यह बंगला पहले संस्कृति मंत्री महेश शर्मा के पास था।  महेश शर्मा को अब 10 अकबर रोड स्थित एक बंगला आवंटित कर दिया गया है। इसी बंगले में देश के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम रहा करते थे।

बताया जा रहा है कि इसी बंगले में भारतीय गवर्नर राजगोपालाचारी जब रहने गए तो वह वायसराय के शानदार बेडरूम में नहीं सो पाए थे। इसलिए वह गेस्ट रूम में सोने लगे। तब से जो भी यहां रहा, वह गेस्ट रूम में ही सोता है। रिटायर होने के बाद प्रणब मुखर्जी को 75 हजार प्रति माह की पेंशन मिला करेगी। फिलहाल उन्हें बतौर सेलरी डेढ़ लाख रुपये मिलते हैं।  राष्ट्रपति भवन में रहने के दौरान उन्हें 200 लोगों का स्टाफ मिला हुआ था। लेकिन रिटायर होने के बाद उन्हें 5 लोग मिलेंगे। प्रणब मुखर्जी को ताउम्र मुफ्त मेडिकल सुविधा के साथ ट्रेन और प्लेन में वह मुफ्त सफर भी कर सकेंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »