20 Apr 2024, 10:01:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

ड्रैगन की चाल- सिक्किम गतिरोध को चीन ने बताया हिन्दू राष्ट्रवाद, कहा- जंग का खतरा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 20 2017 11:08AM | Updated Date: Jul 20 2017 1:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। भारत और चीन के बीच बढ़ते विवाद पर चीन की मीडिया ने एक नया बयान दिया है। चीन की सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स का कहना है कि 'हिन्दू राष्ट्रवाद' ने पीएम नरेंद्र मोदी की चीन नीति को प्रभावित किया है और इस वजह से दोनों देशों में युद्ध की स्थिति पैदा हो सकती है। इसके साथ ही चेतावनी देते हुए यह कहा गया कि इससे भारत के अपने हित खतरे में पड़ सकते हैं। 

ग्लोबल टाइम्स ने सिक्किम बॉर्डर विवाद पर लिखा है कि नई दिल्ली चीन के राष्ट्रीय ताकत से बेहद कमजोर है। लेकिन कहीं न कहीं भारतीय राजनीति इस बात को समझ नहीं पा रही है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह बात याद दिलाई गई कि जब से वह सत्ता में आए हैं, उनकी सरकार मुस्लिमों के खिलाफ लगातार जारी हिंसा को रोकने में अक्षम है।
 
इस लेख में कहा गया है कि इस पूरे विवाद को जान-बूझकर हवा दी गई है ताकि हिन्दू राष्ट्रवाद की भावना को बढ़ाया जा सके। पीएम मोदी ने हिन्दू राष्ट्रवाद के सहारे ही सत्ता हासिल की और अब वो इसे चीन और पाकिस्तान के खिलाफ अपनी रणनीति के रूप में दुनिया के समक्ष पेश करना चाहते हैं।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुने जाने से भारत की राष्ट्रीय भावनाओं को बल मिला है। पीएम ने इसी का फायदा उठाया है। जहां एक तरफ इससे देश पर नियंत्रण करने में उन्हें आसानी हुई है वहीं दूसरी तरफ भारत के विकास पर असर पड़ रहा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »