17 Apr 2024, 01:35:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दार्जिलिंग हिंसा में हो सकता है चीन का हाथ, ममता ने लिखा राजनाथ को पत्र

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 19 2017 12:29PM | Updated Date: Jul 19 2017 12:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के बाद अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी सीमावर्ती क्षेत्रों में चीन की गतिविधियां बढ़ने की बात कहते हुए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखा है। उन्होंने राजनाथ से टेलीफोन पर भी बातचीत की है। राज्य सचिवालय के सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय गृहमंत्री को पिछले हफ्ते पत्र लिखा गया है, जिसमें कहा गया है कि दार्जिलिंग में गोरखालैंड की मांग को लेकर चल रहे हिंसक आंदोलन के पीछे भी चीन की ही अति सक्रियता है। 

चीनी भाषा पढ़ाने के लिए खुले 400 स्कूल
मुख्यमंत्री ने कहा कि दार्जिलिंग से सटे नेपाल में पशुपति गेट नामक एक जगह है, जहां चीनी भाषा पढ़ाने के लिए 400 स्कूल खोले गए हैं। ममता ने सवाल किया कि चीनी भाषा के लिए स्कूल कैसे खुल गए? आईबी को क्यों इसका पता नहीं चला? मुख्यमंत्री ने केंद्र पर आरोप लगाते हुए कहा कि नेपाल, भूटान व बांग्लादेश के साथ रिश्ते खराब किए जा रहे हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »