25 Apr 2024, 13:57:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बारिश से बेहाल देश के 10 राज्य : 4-5 दिनों में हो सकती है भारी बारिश- असम में 65 की मौत, बाढ़...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 19 2017 11:53AM | Updated Date: Jul 22 2017 9:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश के 10 राज्य भारी बारिश से बेहाल हैं। गुजरात, ओडिशा, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, असम, हिमाचल, उत्तराखंड, दिल्ली, केरल और उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से कई इलाकों में हालात बेकाबू हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में देशभर में बारिश-बाढ़ से जुड़े हादसों में 8 लोगों की मौत हो गई। मौसम के संकेतों को देखते हुए विभाग ने आंध्र प्रदेश और ओडिशा के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिए हैं। ये चेतावनी का सबसे ऊंचा स्तर है।

4-5 दिनों में हो सकती है भारी बारिश
आने वाले 4-5 दिन पश्चिमी भारत पर काफी भारी रह सकते हैं। मौसम विभाग ने गुजरात, महाराष्ट्र और ओडिशा और उसके आसपास के इलाकों में अगले कुछ दिनों में भारी बारिश की आशंका जताई है। साथ ही बाढ़ की भी आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के के अध्यक्ष एम मोहपात्रा के अनुसार अगले 24 घंटों में दक्षिणी ओडिशा, दक्षिणी छत्तीसगढ़, तेलंगाना और उत्तरी तटीय आंध्र के इलाकों में भारी बारिश होगी। 
 
असम में 65 लोगों की मौत
उप्र में गंगा और घाघरा समेत कई बड़ी नदियां खतरे के निशान के आसपास बह रही हैं। उधर, मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में महाराष्ट्र, तटवर्ती आंध्र प्रदेश, हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। असम में 18 लाख लोगों पर बाढ़ का असर पड़ा है, अब तक 65 लोगों की मौत हो चुकी है। 
 
गुजरात: कई इलाकों में 24 घंटे से भारी बारिश हो रही है। राज्य में बाढ़ से अब तक 11 लोगों की जान जा चुकी है। वलसाड में रेलवे ट्रैक पानी में डूब गया है, जिसके चलते सूरत-मुंबई रेल लाइन पर कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। मंगलवार सुबह से अहमदाबाद में भी तेज बारिश हो रही है।
 
तेलंगाना/आंध्र प्रदेश: सोमवार रात से हैदराबाद शहर में भारी बारिश हो रही है। इससे शहर के कई निचले इलाके पानी में डूब गए। हुसैन सागर झील का वटर लेवल बढ़ने लगा है। शहर में कई जगहों पर सड़कें पानी में डूबी हुई हैं। इसकी वजह से मंगलवार को लोग ट्रैफिक जाम से जूझते रहे।
 
हिमाचल प्रदेश: कुछ इलाकों में बारिश ने रफ्तार पकड़ ली है। मंगलवार को चामा जिले में बादल फटने से जेसीबी ड्राइवर पानी में बह गया। हिमाचल के मध्य और निचले पहाड़ी इलाके में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बारिश के साथ बर्फ भी गिर सकती है। 
 
ओडिशा: कई इलाकों में सोमवार से भारी बारिश हो रही है। कई छोटी-बड़ी नदियां और नाले उफान पर हैं। 80 गांव के 40 हजार लोग बारिश और बाढ़ की चपेट में हैं। रायगड़ा और कालाहांडी जिले में बाढ़ से 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं, गंजम जिले में दो मजदूरों की बिजली गिरने से जान चली गई।
 
उत्तर प्रदेश: बारिश के चलते गंगा, शारदा और घाघरा नदी खतरे के निशान के आसपास बह रही हैं। आने वाले 24 घंटे में प्रदेश में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है।
 
असम : कई दिनों से असम में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। राज्य के 17 जिलों की करीब 8 लाख आबादी पर बारिश और बाढ़ का असर पड़ा है। मंगलवार को हुए हादसों में पांच और लोगों की मौत हो गई। इस साल असम में बाढ़ से मरने वालों को आंकड़ा 65 हो चुका है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »