25 Apr 2024, 16:19:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

वेंकैया नायडु NDA के उप-राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी घोषित, आज भरेंगे नामांकन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 17 2017 8:35PM | Updated Date: Jul 17 2017 8:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। एनडीए ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडु को उप-राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया है। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और सुषमा स्वराज समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। बता दें कि नए उप राष्ट्रपति के लिए चुनाव 5 अगस्त को होगा। 
 
भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने प्रेस कान्फ्रेंस में बताया कि वेंकैया नायडु को सर्वसम्मति से उम्मीदवार बनाए जाने का निर्णय लिया गया। नायडु के नाम पर एनडीए के अन्य घटक दलों की सहमति भी ली गई। 
 
शाह ने कहा कि नायडु को 25 साल का लंबा संसदीय अनुभव है और वह युवावस्था से  ही भाजपा से जुड़े रहे हैं। वह 1970 से सार्वजनिक जीवन में हैं और जे पी आन्दोदल से भी जुडे रहे हैं। वह चार बार राज्यसभा के सदस्य रहे हैं और दो बार विधायक रहे हैं। इसके साथ ही नायडु दो बार भाजपा अध्यक्ष रह चुके हैं। 
        
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नायडू को उप-राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर उन्हें बधाई दी और कहा कि वह इस पद के लिए उपयुक्त उम्मीदवार हैं 1 उन्होंने ट्वीट किया कि नायडू का वर्षो का संसदीय अनुभव राज्यसभा के सभापति की महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में उनके लिए मददगार होगा। नायडू कल मामांकन पत्र दाखिल करेंगे। मौजूदा उप-राष्ट्रपति हामिद अंसारी का कार्यकाल 10 अगस्त को खत्म हो रहा है।   
 
आपको बता दें कि यूपीए की तरफ से उप-राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार गोपाल कृष्ण गांधी है। पश्चिम बंगाल के गवर्नर रहे गांधी महात्मा गांधी के पोते हैं। कांग्रेस सहित 18 विपक्षी पार्टियों ने गांधी को अपना समर्थन देने का एलान कर रखा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »