29 Mar 2024, 14:24:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बीटिंग रिट्रीट करते हुए गिरा पाक रेंजर, वीडियो वायरल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 17 2017 3:55PM | Updated Date: Jul 17 2017 4:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। भारत और पाकिस्‍तान सीमा पर स्थित बाघा और हुसैनीवाला बॉर्डर पर हर शाम होने वाले बीटिंग रिट्रीट समारोह की विशेष पहचान है। आपको बता दें कि पंजाब के फिरोजपुर जिले के हुसैनीवाला बॉर्डर पर कुछ समय पहले ही बाघा की तर्ज पर समारोह का रोजाना आयोजन शुरू हुआ है। बाघा पर होने वाली परेड को देखने दोनों देशों के लोग दूर-दूर से आते हैं। भारतीय सीमा सुरक्षा बल(बीएसएफ) और पाकिस्तानी रेंजर्स के जवान दोनों देशों के नागरिकों के सामने पूरे जोश के साथ अपने-अपने देश का झंडा उतारते हैं। परेड के दौरान दोनों देशों के जवान पैर पटककर एक दूसरे को नीचा दिखाने की कोशिश करते जिसे देखकर लोगों में देशभक्ति के जज्बे से सराबोर हो जाते हैं।
 
पिछले दिनों परेड के दौरान इसी तरह की कोशिश कर रहे पाक रेंजर्स का जवान फिसल गया जिससे वह दोनों देश के लोगों के सामने हंसी का पात्र बन गया। इस वाकये को एक भारतीय नागरीक ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। और उसने इस विडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर‍ दिया है। पर ये विडियो किस तारीख का है इसका पता नहीं चल पाया है। इस विडियो के वायरल होते ही भारत में लोग इस विडियो को लेकर पाकिस्‍तान का मजाक उड़ा रहे है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »