18 Apr 2024, 14:08:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

फोरेंसिक जांच में खुलासा: बीफ ही ले जा रहा था बीजेपी नेता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 16 2017 2:16PM | Updated Date: Jul 16 2017 2:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नागपुर। हाल ही में महाराष्ट्र के नागपुर में बीजेपी नेता सलीम शाह को बीफ ले जाने के शक में गोरक्षकों ने बुरी तरह पिटाई कर दी  थी। अब नागपुर की फोरेंसिक लैब ने इस बात की पुष्टि की है कि बीजेपी नेता के पास से जो मीट बरामद हुआ था, वह बीफ ही था। इस मामले के सामने आने के बाद शाह को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। आपको बता दें कि सलीम 12 साल से पार्टी से जुड़े हुए थे।
 
बीते बुधवार सलीम शाह अपने स्कूटर पर 15 किलो बीफ ले जा रहे थे। तभी कही से गोरक्षकों को इसकी जानकारी लगी और फिर उन्होंने शाह की जमकर पिटाई कर दी। गोरक्षकों की शिकायत पर पुलिस ने सलीम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। पुलिस ने इस केस में चार लोगों को भी गिरफ्तार किया था, हमले का एक आरोपी निर्दलीय विधायक बच्चू काडू द्वारा चलाई जा रही संस्था का तहसील अध्यक्ष बताया जा रहा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »