24 Apr 2024, 12:04:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

OECD रिपोर्ट - दुनियाभर में सबसे ज्यादा भरोसेमंद है नरेंद्र मोदी सरकार, 73 फीसदी भारतीयों का ऐतबार...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2017 10:37AM | Updated Date: Jul 16 2017 9:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारत सरकार दुनिया की सभी सरकारों में सबसे ज्यादा भरोसेमंद है। आॅर्गनाइजेशन फॉर इकोनॉमिक को-आॅपरेशन एंड डेवलपमेंट (ओईसीडी) की ताजा रिपोर्ट कहती है कि भारत के नागरिक अपनी सरकार पर भरोसा करते हैं और यह देश सरकार पर भरोसे के मामले में दुनियाभर में शीर्ष पर है।

दुनियाभर की सरकारों को अपने-अपने देश के आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरणीय हालात को समझने में मदद देने वाले अंतरराष्ट्रीय संगठन ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि 73 फीसदी भारतीयों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार पर विश्वास है।

कनाडा, तुर्की, रूस, जर्मनी हमारे बाद
62 प्रतिशत नागरिकों के समर्थन के साथ प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो के नेतृत्व वाली कनाडा सरकार को सूची में दूसरा स्थान हासिल हुआ है। तुर्की में 58 फीसदी नागरिकों के विश्वास की बदौलत राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन की सरकार को विश्व में तीसरी पायदान मिली है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को 58 फीसदी नागरिकों का विश्वास हासिल है, जबकि पांचवें क्रम पर जर्मनी की चांसलर एंगेला मर्केल की सरकार रही, जिसे 55 प्रतिशत लोगों का भरोसा मिला है।

छठे से 10वें क्रम पर ये देश
रिपोर्ट के मुताबिक छठे क्रम पर दक्षिण अफ्रीका की सरकार (48% भरोसा) रही है। इसके बाद क्रमश: आॅस्ट्रेलिया (45%), यूनाइटेड किंगडम (41%), जापान (36%) और अमेरिका (30% भरोसा) का नंबर आता है। 
 
ऐसे जीता मोदी ने देश का विश्वास
वर्ष 2014 में भाजपा को ऐतिहासिक जनादेश प्राप्त हुआ था। तब से मोदी सरकार ने सामाजिक क्षेत्र के साथ आर्थिक क्षेत्र में कई नई नीतियां लागू की हैं। अप्रत्यक्ष कराधान के मामले में अनेक केंद्रीय तथा राज्यों के करों को खत्म कर गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स यानी जीएसटी लागू किया जाना सरकार का सबसे बड़ा कदम है। इसके अलावा पिछले साल 8 नवंबर को की गई नोटबंदी को क्रांतिकारी फैसले के रूप में देखा गया। यह फैसला काले धन पर नकेल कसने और टैक्स चोरी पर रोक लगाने के उद्देश्य से उठाया गया था, जिससे देश को ‘डिजिटल इंडिया’ की तरफ बढ़ने में मदद मिली।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »